{"_id":"49fbf627293e0658bbdd46a310dd6900","slug":"all-the-time-when-modi-came-for-campainging-bjp-lost-virbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जब भी प्रचार को आए भाजपा हारी : वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जब भी प्रचार को आए भाजपा हारी : वीरभद्र
बयूरो/ अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Mon, 28 Apr 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। सपने देखने और भाषण देकर कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचार में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।
विज्ञापन
मोदी लोगों को बताएं कि करोड़ों रुपये की राशि कहां से आ रही है? मोदी 120 करोड़ जनता की समस्या को हल नहीं कर सकते। जो सभी धर्मों के लोगों को साथ नहीं रख सकते हैं, ऐसे लोगों को सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज भाजपा अटल जैसे वरिष्ठ नेताओं को दर किनार कर चुकी है। भाजपा ने काशी में हर-हर मोदी के नारे लगाकर शिव नगरी का अपमान किया है। मोदी से डरने की कोई जरूरत नहीं है, यदि मोदी तीन बार मुख्यमंत्री बने है तो उन्हें जनता ने छह बार मुख्यमंत्री बनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब-जब भी मोदी हिमाचल में प्रचार के लिए आए थे, तब-तब भाजपा को हार मिली है। इस मौके पर विधायक खूबराम आनंद, रामपुर के विधायक नंदलाल, पूर्व विधायक ईश्वर दास, एपीएमसी अध्यक्ष यूके मिश्रा, बुद्धि सिंह ठाकुर, उत्तम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
झूठी खबर पर करेंगे केस
आबीते दिनों आई एक खबर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जलोड़ी जोत टनल को किसी दूसरे स्थान के लिए नहीं बदला गया है। उन्होंने उस खबर को झूठा बताया और समाचार पत्र के खिलाफ केस दर्ज करवाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि उच्च मार्ग पर बनने वाली टनल को केंद्र बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी झूठी खबरों के दम पर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के समाप्त होते ही समाचार पत्र पर केस ठोका जाएगा।