फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all suspect of gudiya rape case bailed out in gudiya rape case

शिमला रेप केसः गिरफ्तार सभी चारों आरोपियों को मिली जमानत

Wed, 18 Oct 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 18 Oct 2017 02:20 PM IST
विज्ञापन
all suspect of gudiya rape case bailed out in gudiya rape case

बहुचर्चित गुड़िया से दुराचार और हत्या मामले में शिमला पुलिस की ओर से गिरफ्तार सभी आरोपियों को अदालत ने जमानत पर छोड़ दिया है। इसी मामले से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में निलंबित आईजी समेत एसआईटी के सदस्य जेल में हैं। 

विज्ञापन


मंगलवार को सत्र न्यायालय शिमला ने गुडि़या मामले के चार आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया। कोर्ट एक आरोपी आशीष चौहान को पहले ही 13 अक्तूबर को जमानत पर रिहा कर चुका है।
विज्ञापन


मंगलवार को सत्र न्यायाधीश शिमला की अदालत ने आरोपी राजेंद्र उर्फ  राजू, दीपक, लोकजन और सुभाष की जमानत को मंजूर कर लिया है। नब्बे दिन की अवधि में सीबीआई की ओर से कोर्ट में चालान पेश नहीं करने को कोर्ट ने जमानत का आधार बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला पुलिस ने 13 जुलाई को गुडि़या मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी की लॉकअप में हत्या हो चुकी है। पुलिस ने ये कहानी बनाई थी कि इन्हीं आरोपियों ने दसवीं कक्षा की छात्रा से दुराचार किया। 


हालांकि, सीबीआई ने मामले की जांच के आने के बाद इन तमाम आरोपियों को रिमांड पर लिया और बाद में इन्हें न्यायिक हिरासत में ही रखा गया। पुलिस कस्टडी में हुई सूरज की हत्या मामले में आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का गिरफ्तार किया गया। ये सभी आरोपी कंडा जेल में न्यायिक हिरासत पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed