फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All schools will remain closed for two days due to snowfall in Kinnaur, education department issued instructions

किन्नौर: बर्फबारी से दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

Thu, 24 Feb 2022 08:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ/ रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ/ रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Feb 2022 08:32 PM IST
सार

 विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार किन्नौर जिले में लगातार भारी हिमपात के कारण सभी सरकारी व निजी स्कूल 25 और 26 फरवरी को बंद रहेंगे। उप निदेशक उच्चतर शिक्षा ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
All schools will remain closed for two days due to snowfall in Kinnaur, education department issued instructions
कुफरी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार जारी बर्फबारी के चलते दो दिनों तक सभी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है।  उपायुक्त जिला किन्नौर आदेशों पर उप निदेशक उच्चतर शिक्षा ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसलिए जिला प्रशासन ने स्कूलों में 25 और 26 फरवरी का अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान सरकारी और निजी स्कूल भी बंद रहेंगे। वहीं, रामपुर, किन्नौर और कुल्लू जिले के आउटर सिराज क्षेत्र में बर्फबारी होने से शीतलहर बढ़ गई है। सुबह से ऊंची चोटियों में बर्फबारी और निचले इलाकों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम में आई तबदीली के चलते तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिस कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। हालांकि, इस बारिश और बर्फबारी से किसान बागवानों में खुशी का माहौल है।

विज्ञापन


बर्फबारी के कारण नारकंडा में एनएच-पांच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। ऐसे में रामपुर से शिमला की ओर वाहनों की आवाजाही वाया बसंतपुर होकर करवाई जा रही है। आउटर सिराज के जलोड़ी जोत में भारी बर्फबारी के कारण नेशनल हाईवे 305 भी एक बार फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हो गया है। एनएच बाधित होने से आनी और निरमंड तहसील की 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से संपर्क कट गया है।  उधर, परिवहन निगम रामपुर के अड्डा प्रभारी भाग चंद ने बताया कि नारकंडा में एनएच यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। इस कारण निगम की बसों को वाया बसंतपुर होकर शिमला भेजा जा रहा है। जलोड़ी जोत में एनएच बाधित होने से कुल्लू की ओर बसों को नहीं भेजा जा रहा। हालांकि रामपुर के लोकल रूटों पर निगम की बसों की आवाजाही हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed