फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All laws related to water will be merged in Himachal, an umbrella act will be made

Himachal News: हिमाचल में पानी से जुड़े सभी कानून मर्ज होंगे, अंब्रेला एक्ट बनेगा

Wed, 16 Oct 2024 09:41 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 16 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

शिमला में हाई पावर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाएगी।  

विज्ञापन
All laws related to water will be merged in Himachal, an umbrella act will be made
हाई पावर कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पानी से जुड़े सभी कानून मर्ज होंगे और एक अंब्रेला एक्ट बनेगा। शिमला में हाई पावर कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को अंब्रेला एक्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाएगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बहते पानी के व्यावसासिक इस्तेमाल पर उपकर का प्रारूप तय होगा और आय के अन्य साधन तलाशे जाएंगे। वाटर सेस जहां बिजली परियोजनाओं पर लगाया जाता है, वहीं एक अन्य उपकर अन्य व्यासायिक कार्यों पर भी लगाया जा सकता है, जिनमें हिमाचल की नदियों और अन्य स्रोतों के जल का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हिमाचल के लोगों के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। राज्य की  संपदा को किसी सूरत में लुटने नहीं दिया जाएगा। अदालतों में विचाराधीन मामलों की मजबूती के साथ पैरवी की जाएगी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश के जलस्रोतों पर वाटर सेस के अलावा लेवी शुल्क लगाने की संभावनाओं पर भी अफसरों के साथ मंत्रणा की। हिमाचल के पास सीमित संसाधन हैं और इनका सही इस्तेमाल लोगों के लिए होना चाहिए। प्रदेश में ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों से निपटना चुनौती है और मौसम में बदलाव के कारण बादल फटने जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस पर अध्ययन जरूरी है।  
विज्ञापन


पूर्व सरकार के कारण घटा निवेश : सुक्खू 
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के हितों की अनदेखी की। इसके कारण हिमाचल में निवेश घटा है। कांग्रेस सरकार ने वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए अनेक कदम उठाए हैं। स्थिति बेहतर होने के कारण ही सरकार ने कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए की एक और किस्त जारी करने का फैसला किया है। इससे पहले सात प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed