Police Water Sports: आल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स 2 मार्च से ऊना के अंदरौली में
प्रदेश पुलिस की ओर से 22वीं आल इंडिया वाटर स्पोर्ट्स आगामी 2 से 6 मार्च तक जिला ऊना के अंदरौली में होगी। जल क्रीड़ा के क्षेत्र में इस स्थान को विशेषज्ञों ने बेहतर बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 22वीं आल इंडिया वाटर स्पोर्ट्स आगामी 2 से 6 मार्च तक जिला ऊना के अंदरौली में होगी। जल क्रीड़ा के क्षेत्र में इस स्थान को विशेषज्ञों ने बेहतर बताया है। प्रतियोगिता में 21 राज्यों और केंद्रीय पैरा मिलिट्री संगठनों के 400 से ज्यादा प्रतिभागियों के भाग लेने की संभावना है। पुरुष और महिला दोनों वर्गों की टीमें रोइंग, कैनोइंग और क्याकिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। 2 मार्च को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा हार्मनी ऑफ द पाइंस 3 मार्च को अपना प्रदर्शन करेगा।
6 मार्च को लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित करेंगे। प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि 2 से 6 मार्च तक ये प्रतियोगिता चलेगी। हिमाचल में पहली बार यह प्रतियोगिता हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं हैं। पुलिस विभाग को उम्मीद है कि यह आयोजन राज्य की इस अप्रयुक्त क्षमता को एक बड़ा प्रोत्साहन देगा। युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा होंगे।