{"_id":"640b47333d273a5095042ea9","slug":"all-india-inter-university-power-lifting-championship-sheikh-sadia-of-koneru-lakshmaiah-university-became-the-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Power Lifting Championship: 57 किग्रा वर्ग में कोनेरू लक्षमैया विवि की शेख सदिया बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Power Lifting Championship: 57 किग्रा वर्ग में कोनेरू लक्षमैया विवि की शेख सदिया बनीं विजेता
Fri, 10 Mar 2023 08:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Mar 2023 08:35 PM IST
सार
पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन 57 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के कोनेरू लक्षमैया विश्वविद्यालय की शेख सदिया अलमास ने 452.5 किलोग्राम भार उठा कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में चल रही महिला वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन 57 किलोग्राम भार वर्ग में आंध्र प्रदेश के कोनेरू लक्षमैया विश्वविद्यालय की शेख सदिया अलमास ने 452.5 किलोग्राम भार उठा कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र की पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सोलरपुर विश्वविद्यालय की कामिनी गणेश ने 450 किलोग्राम वजन उठाया, जबकि 442.5 किलोग्राम वजन उठाने वाले तमिलनाडु की पेरियार विश्वविद्यालय सलेम की हरिणी प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
वहीं 63 किलो भार वर्ग में केरल राज्य में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीकट की प्रिया ने 505 किलोग्राम वजन उठा कर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान 470 किलोग्राम वजन उठाने वाली स्वामी रामानंद तीर्थ (महाराष्ट्र) की सोनल सुनील स्वांत ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि तीसरा स्थान पर केरल राज्य में चल रही कन्नूर यूनिवर्सिटी की नंदना ने 460 किलोग्राम वजन उठा कर प्राप्त किया। इस मुकाबले में करीब 60 से अधिक महिला पावर लिफ्टरों ने हिस्सा लिया। शनिवार को 76, 84 और 84 प्लस भार वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन