फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   All India Artist Association: girl student Nidhi Dogra gave a wonderful presentation of yoga dance In dance dr

Shimla News: नृत्य और नाटक प्रतियोगिता में छात्रा ने दी योगासनों की शानदार प्रस्तुति

Tue, 06 Jun 2023 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jun 2023 04:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की छात्रा निधि डोगरा ने योग नृत्य प्रस्तुत किया। 

विज्ञापन
All India Artist Association: girl student Nidhi Dogra gave a wonderful presentation of yoga dance In dance dr
निधि डोगरा ने दी योग नृत्य की प्रस्तुति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन की ओर से शिमला के कालीबाड़ी हाल में आखिल भारतीय डांस और ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की छात्रा निधि डोगरा ने विभिन्न योगासनों को प्रस्तुत किया। इस दौरान सभागार में मौजूद निर्णायक मंडल के सदस्य व अन्य लोग छात्रा की ओर से प्रस्तुत योग की विभिन्न मुद्राओं को देख दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर को हुए। बता दें ऐसोसिएशन की ओर से हर वर्ष शिमला के कालीबाड़ी हाल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता के लिए एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनेता रोहिताश गौड़ भी शिमला पहुंचे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 
निधि डोगरा के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड 
निधि डोगरा का वर्ल्ड बुक ऑफ योगा रिकॉड्स में भी नाम दर्ज है। इसमें निधि डोगरा ने 1 मिनट में हैंड स्टैंड में 35 विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया था। निधि के नाम तीन विश्व रिकॉर्ड हैं। वह हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के चौरी खियूदं की रहने वाली हैं। 2012 में निधि डोगरा को योग वर्ल्ड बुक के सीईओ राकेश भारद्वाज ने योग का प्रचार प्रसार करने के लिए हिमाचल प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर घोषित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed