फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All govt and private schools will remain closed in kangra till 12 August 2018

इस जिले में 12 तक बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते प्रशासन ने लिया फैसला

Tue, 07 Aug 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 07 Aug 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
All govt and private schools will remain closed in kangra till 12 August 2018

प्रदेश भर में हो रही भारी बरसात के चलते स्कूली बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे इसलिए जिला कांगड़ा प्रशासन ने दस अगस्त तक स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। वहीं 11 और 12 अगस्त को दूसरे शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। ऐसे में अब 13 अगस्त को स्कूल लगेंगे।

विज्ञापन


प्रशासन ने यह फैसला लगातार हो रही बरसात के कारण लिया है। जिला कांगड़ा में पिछले चार दिनों से लगातार बरसात हो रही है। इससे कई स्कूलों में छतें टपकने की शिकायतें आई हैं, तो कई स्कूल भवनों की जर्जर हालत है।

विज्ञापन

All govt and private schools will remain closed in kangra till 12 August 2018

नदी-नालों में आए उफान और सड़कें टूटने से कई स्कूलों में बच्चे जहां समय पर स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं कई बार बच्चों को छुट्टी करनी पड़ रही है। ऐसे में अब प्रशासन ने बच्चों को राहत प्रदान करने के लिए तीन दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है।

शिक्षा उपनिदेशक कांगड़ा केके शर्मा ने बताया कि भारी बरसात के चलते कांगड़ा जिला के सभी निजी, सरकारी प्राइमरी, माध्यमिक, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल 10 अगस्त तक बंद रहेंगे। जिला में हो रही मूसलाधार बारिश के अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचाव के लिए स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed