फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   all gods of kullu velly came back to her place

घाटी के सूने पड़े देवालयों में लौटी रौनक

Sat, 11 Oct 2014 06:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू Updated Sat, 11 Oct 2014 06:07 PM IST
विज्ञापन
all gods of kullu velly came back to her place

अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शोभा बढ़ाने पहुंचे जिला के 228 देवी देवता अपने देवालय लौट गए हैं। शनिवार को 200 से अधिक देवी-देवता अपने-अपने देवालय पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


दशहरा से वापस अपने देवालय की ओर जाते देवताओं का जगह-जगह लोगों ने धूप और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया है।

कई जगहों पर लोगों ने देवता के हारियानों, कारकूनों और देवलुओं को चाय पान और हलवे का भी आयोजन किया गया। करीब दो सप्ताह से देवालय से बाहर रहे अपने आराध्य देव को देखकर ग्रामीणों के चेहरे में रौनक लौट आई है।
विज्ञापन


देवता के अपने देवालय की चौखट पर पहुंचने पर ग्रामीण लोगों ने अपने कुलज का जोरदार स्वागत किया है। कुल्लू, मनाली, नग्गर, मणिकर्ण, सैंज, दियार, लगघाटी, बंजार और आनी-निरमंड घाटी के देवी देवता अपने मंदिर में देव परंपरा अनुसार विराजमान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिष्ठाता देवता खुडीजल, टकरासी नाग, देवता चंभू जहां देवालय पहुंच गए है तो वहीं कुल्लू के राज वंश की दादी देवी हिडिंबा मनाली स्थित अपने देवालय ढुंगरी पहुंच गई हैं।

जिला देवी देवता कारदार संघ के महासचिव टीसी महंत ने बताया कि देवी देवताओं की कृपा से दशहरा पर्व बेहतरीन तरीके से संपन्न हुआ है। उन्होंने कहा कि बंजार घाटी के सभी देवता अपने-अपने देवालय पहुंच गए हैं।


अपने आराध्य देवी देवता को देख ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उधर, खुडीजल के कारदार शेर सिंह ने बताया कि आउटर सराज के सभी देवताओं अपने देवालय पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed