फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   All councilors left the republic ceremony midway

Shimla News: गणतंत्र समारोह को बीच में छोड़कर चले गए सभी पार्षद

Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
All councilors left the republic ceremony midway
पुलिस ने पार्षदों को मंच के पास बैठने से रोका
विज्ञापन

मेयर और डिप्टी मेयर से भी जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। रिज मैदान पर मनाए गए गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचे नगर निगम के कांग्रेस पार्षद बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए। मंच के पास बैठने की जगह न मिलने से नाराज पार्षदों ने मेयर-डिप्टी मेयर से भी नाराजगी जाहिर की। इस मामले पर दिनभर खूब हंगामा हुआ।
दरअसल महापौर और उप महापौर समेत सभी पार्षदों को गणतंत्र दिवस समारोह का न्योता दिया था। पार्षदों के अनुसार जिला प्रशासन से मिले निमंत्रण के बाद जैसे ही सभी कार्यक्रम में पहुंचे तो यहां पुलिस ने उन्हें मंच के पास जाने से रोक दिया। कांग्रेस की एक पूर्व मेयर को भी पुलिस ने रोक लिया। इन्हें अपनी पहचान दिखाने को कहा। हालांकि मेयर सुरेंद्र चौहान ने इनकी पहचान करवाई तो इन्हें प्रवेश दे दिया। निगम के कांग्रेस पार्षद मंच के बाहर काफी देर तक लाइन में खड़े रहे। पुलिस ने जब एंट्री नहीं दी तो सभी रिज स्थित रेस्तरां में चले गए। यहां मेयर-डिप्टी मेयर का इंतजार किया। समारोह के बाद जब मेयर-डिप्टी मेयर पहुंचे तो सभी पार्षद भड़क गए।
विज्ञापन




और फिर रेस्तरां से भी बिना चाय पीये चले गए रेस्तरां में पार्षदों ने कहा कि जब वह कार्यक्रम छोड़ चुके थे तो मेयर-डिप्टी मेयर वहां क्यों बैठे रहे, उन्हें भी कार्यक्रम छोड़ना चाहिए था। यह जनता के चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान है। इस पर महापौर भड़क गए। कहा कि ऐसा नहीं होता। यह सरकार का कार्यक्रम है। इसका प्रोटोकॉल होता है। मुख्यमंत्री समेत कई अतिथि मंच पर थे। ऐसे में कार्यक्रम छोड़ने की बात करना गलत है। महापौर ने पार्षदों को समझाने की कोशिश की लेकिन पार्षद नहीं मानें। रेस्तरां में मेयर की डांट से नाराज पार्षदों ने यहां चाय तक नहीं पी और उठकर चले गए। बाद में स्कैंडल प्वाइंट के एक रेस्तरां में बैठे। शाम को राजभवन में भी इस मामले की गूंज रही। महापौर ने भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के सामने इस मामले को उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article