{"_id":"64b54637a383ae9a6c0a8f21","slug":"all-bjp-mlas-will-give-one-month-salary-in-disaster-relief-fund-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: आपदा राहत कोष में भाजपा के सभी विधायक देंगे एक महीने का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: आपदा राहत कोष में भाजपा के सभी विधायक देंगे एक महीने का वेतन
Mon, 17 Jul 2023 07:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Jul 2023 07:17 PM IST
सार
जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं पहुंची है। लोग मदद के लिए सरकार की राह देख रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों तक लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि भाजपा का हर नेता और कार्यकर्ता बाढ़ प्रभावितों के साथ खड़ा है और उनका सहयोग कर रहा हैं। भाजपा के सभी विधायक एक माह का वेतन आपदा प्रभावितों की मदद के लिए देंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आपदा में डीजल के दाम बढ़ाने के तानाशाहीपूर्ण फैसले का असर अब पूरे प्रदेश में दिखने लगा है। आपदा प्रभावित लोगों पर सरकार के इस फैसले की दोहरी मार पड़ी है। हर चीज महंगी हो रही है। माल ढुलाई महंगी होने से खाने-पीने से लेकर पुनर्वास और पुनर्निर्माण से जुड़ी चीजें भी महंगी हो रही हैं।
विज्ञापन
जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं पहुंची है। लोग मदद के लिए सरकार की राह देख रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों तक लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जानी चाहिए। साथ ही सरकार उन लोगों को भी राहत पहुंचाए, जिनका घर खतरे की जद में है और वह अपना घर छोड़कर किसी और जगह पर शरण लिए हुए हैं। अभी बहुत से स्थान ऐसे हैं, जहां पर मोबाइल नेटवर्क से लेकर पानी और बिजली जैसी सुविधाएं भी बहाल नहीं हुई हैं। सड़कें बंद हैं, किसी प्रकार की सप्लाई उन तक नहीं पहुंच पा रही है।
विज्ञापन
सीएम राहत कोष में एक साल का वेतन देंगी राज कुमारी
वहीं, ऊना जिले के गोंदपुर बनेहड़ा लोअर से पंचायत सदस्य एडवोकेट राज कुमारी शर्मा एक वर्ष का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट करेंगी। राज कुमारी शर्मा ने बताया कि प्रदेश इस समय भयंकर आपदा से गुजर रहा और सभी का यह दायित्व है कि किसी न किसी रूप में सशक्त भागेदारी निभाएं। राज कुमारी ने बताया कि जुलाई से एक वर्ष तक वह अपना वेतन नहीं लेंगी। उन्होंने प्रदेश के सभी पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े हुए प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि अपनी श्रद्धा अनुसार आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान जरूर दें।
विज्ञापन