फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alert of dense fog in four districts of Himachal, weather will be clear till january 17

हिमाचल के चार जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट, प्रदेश में इतने दिन साफ रहेगा मौसम

Mon, 11 Jan 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 11 Jan 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
Alert of dense fog in four districts of Himachal, weather will be clear till january 17
हिमाचल के कोकसर में बर्फ का नजारा। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के 4 मैदानी जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में मंगलवार को देरी से धूप खिलने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में 17 जनवरी तक मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

सोमवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में सोमवार सुबह भी घना कोहरा छाए रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह के समय वाहन चलाने वाले लोगोें को विजिबिलिटी कम होने के चलते परेशानी पेश आई। प्रदेश के अन्य क्षेत्र में मौसम साफ बना रहा। धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान मेरं 304 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन


सोमवार को सोलन में अधिकतम तापमान 24.5, बिलासपुर- सुंदरनगर ने 21.5,   हमीरपुर 21.2, नाहन में 20.9, भुंतर में 20.0, ऊना में 19.5, चंबा में 19.3, मंडी में 19.2, कांगड़ा में 16.0, शिमला में 18.8, धर्मशाला में 16.2, कल्पा में 11.4, डलहौजी में 10.0, और केलांग में 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 10.3, कल्पा में माइनस 3.3, मनाली में 0.6, भुंतर में 0.2, सोलन में 1.8, मंडी में 1.1, शिमला -बिलासपुर में 7.0 और ऊना में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल टनल होकर जाने से पहले देनी होगी सूचना

Alert of dense fog in four districts of Himachal, weather will be clear till january 17
अंजनी महादेव में पहुंचे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के लिए सफर करने से पूर्व अब चालकों को प्रशासन को सूचना देनी होगी। भारी बर्फबारी के बाद भले ही सीमा सड़क संगठन ने मनाली-केलांग सड़क को फॉर बाई फॉर वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा से पूर्व चालकों को आवाजाही की सूचना पुलिस को देनी होगी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टनल के नॉर्थ पोर्टल की तरफ रात्रि में तापमान जमाव बिंदु से 15 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क रहा है। ऐसे में सड़क शीशे में तबदील होने लगी है। चालकों की थोड़ी सी चूक बड़े हादसा को अंजाम दे सकती है। घाटी में माइनस तापमान के चलते सड़क पर बर्फ जम रही है। इस वजह से सड़क पर सुबह व देर शाम को सफर करना जोखिम भरा हो गया है। लाहौल-स्पीति पुलिस प्रशासन ने अटल टनल रोहतांग होकर वाहनों की आवाजाही का समय तय किया गया है।

इसके अनुसार सुबह दस से शाम पांच बजे तक वाहनों की आवाजाही की जाएगी। हालांकि मौसम खुलने पर जगह-जगह हिमस्खलन का भी खतरा बना हुआ है। हिम तथा अवधाव अध्ययन संस्थान वाहंग (सासे) ने लाहौल तथा मनाली क्षेत्र के कई हिस्सों में हिमस्खलन गिरने को लेकर सचेत किया है। इस दिशा में लाहौल एवं मनाली प्रशासन पहले ही अलर्ट है। एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने अटल टनल रोहतांग होकर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वाहन दौड़ाने में जल्दबाजी न करें। यातायात नियमों का पालन करने के साथ ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों के सहयोगी बने। कहा कि यात्रा से पहले चालक अपने सफर की सूचना अधिकारियों को दें, जिससे विपरीत परिस्थितियों में उनकी सहायता की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed