फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alert in Himachal regarding avian influenza virus, instructions given for taking samples

Avian Influenza Virus: एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर हिमाचल में अलर्ट, सैंपल लेने के दिए निर्देश

Wed, 29 Nov 2023 10:58 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Nov 2023 10:58 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने एवियन इन्फ्लूएंजा एच-9 एन-2 वायरस वायरस को लेकर अलर्ट किया है। हालांकि अब तक हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं आया है। 

विज्ञापन
Alert in Himachal regarding avian influenza virus, instructions given for taking samples
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने एवियन इन्फ्लूएंजा एच-9 एन-2 वायरस वायरस को लेकर अलर्ट किया है। हालांकि अब तक हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी का एक भी मामला नहीं आया है। डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के बाद प्रदेश सरकार ने अस्पताल प्रबंधनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने को कहा गया है। ओपीडी में सर्दी, खांसी बुखार निमोनिया से ग्रसित मरीजों के टेस्ट करने के लिए कहा गया है। यह बीमारी बच्चों को अपनी गिरफ्त में लेती है। इन्फ्लूएंजा अन्य पुरानी बीमारियों के लक्षणों को खराब कर सकता है। गंभीर मामलों में इन्फ्लूएंजा से निमोनिया हो सकता है, अन्य चिकित्सीय समस्याओं वाले या गंभीर लक्षण वाले लोगों को चिकित्सकों की सलाह लेनी जरूरी है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने बताया कि बीमारी को लेकर समय-समय पर अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।

विज्ञापन


बीमारी के लक्षण
अचानक बुखार आना
खांसी (आमतौर पर सूखी)
सिरदर्द
मांसपेशियों और जोड़ों का दर्द
गंभीर अस्वस्थता (अस्वस्थ महसूस करना)
गला खराब होना
नाक बहना
खांसी गंभीर हो सकती है और 2 सप्ताह या उससे अधिक समय तक रह सकती है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed