फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Alert in Himachal Pradesh after grenade attack in pathankot

प्रवेश द्वारों पर बढ़ाई चौकसी: पठानकोट के सैन्य क्षेत्र में ग्रेनेड हमले के बाद हिमाचल में अलर्ट

Mon, 22 Nov 2021 07:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/कंडवाल (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/कंडवाल (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 22 Nov 2021 07:38 PM IST
सार

कांगड़ा पुलिस ने भी बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि इसको लेकर अभी सूचना मिली है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Alert in Himachal Pradesh after grenade attack in pathankot
वाहन की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

पठानकोट सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी गेट पर रविवार आधी रात हुए ग्रेनेड से हमले के बाद हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया है। इसके चलते कांगड़ा जिले के प्रवेशद्वारों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अन्य सुरक्षा और गुप्तचर एजेंसियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। गौर रहे कि पठानकोट सैन्य क्षेत्र त्रिवेणी गेट पर रविवार रात को ग्रेनेड से हमला हुआ। इस दौरान ग्रेनेड फेंकने के बाद वे लोग वहां से भाग गए।

विज्ञापन


यह हमलावर किस ओर भागे हैं, इसकी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पठानकोट पुलिस सेना के साथ मिलकर क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पठानकोट के सबसे नजदीक क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का जिला कांगड़ा ही है। इसको देखते हुए अब कांगड़ा पुलिस ने भी बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि इसको लेकर अभी सूचना मिली है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों पर सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


बॉर्डर एरिया और बैरियरों में अतिरिक्त पुलिस बल भेजने को कह दिया है। कोई भी वाहन बिना पूर्ण जांच के कांगड़ा एवं हिमाचल में प्रवेश नहीं कर पाएगा। दूसरी ओर, डीएसपी नूरपुर सुरिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रदेश की पठानकोट जिले के साथ लगती सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी है। प्रत्येक वाहन की तलाशी ली जा रही है। सभी नाकों पर पुलिस कर्मचारी अलर्ट पर हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि संदिग्ध दिखने वाले व्यक्ति की जानकारी पुलिस को दें, ताकि अनहोनी घटनाओं से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed