{"_id":"f09a0ca9f844c9c95640b84d20e82889","slug":"alert-in-himachal-for-heavy-rainfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 09 Jul 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में अगले दो दिन भारी बारिश होगी। मौसम विभाग की इस चेतावनी से सरकार ने सभी डीसी को आदेश दिए हैं कि वे जिलों में लोगों और सैलानियों को समय-समय पर पूर्वानुमान और चेतावनियां की जानकारी देते रहें। लोगों को नदियों के किनार न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते लोगों को पहाड़ों पर जाने का जोखिम न उठाने की सलाह दी है। इसके अलावा गृह मंत्रालय और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी भारी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है। इसी के आधार पर भी सरकार ने उपायुक्तों को दैनिक आधार पर नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
जिलों में स्थापित करे कंट्रोल रूम- आपदा को लेकर प्रदेश सरकार ने डीसी को अलर्ट कर दिया है। आपदा को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित करने की बात कही गई है। फिल्ड में तैनात कर्मचारियों को आपदा को लेकर मुख्यालय सूचित करने को कहा है
विज्ञापन
वीरवार को दिनभर रही बारिश- प्रदेश में वीरवार को दिनभर बारिश होती रही। इससे जनजीवन प्रभावित रहा। सरकारी कर्मचारी और स्कूलों छात्रों को दिनभर परेशानी झेलनी पड़ी।