{"_id":"5d4821948ebc3e6cd25823a9","slug":"alert-in-chamba-border-with-jammu-and-kashmir-over-abolished-article-370","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल : जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ लगती चौकियों में अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल : जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ लगती चौकियों में अलर्ट
Mon, 05 Aug 2019 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 05 Aug 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जिले की जम्मू-कश्मीर की सीमाओं के साथ लगती सुरक्षा चौकियों में अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा चौकियों में तैनात आईआरबीएन जवान और एसपीओ पेट्रोलिंग को अंजाम दे रहे हैं। तीसा सेक्टर के अधीन 250 किलोमीटर क्षेत्र, किहार सेक्टर का मीलों क्षेत्र जम्मू-कश्मीर की सीमा के साथ सटा हुआ है। जिले में वर्ष 1998 के बाद किसी प्रकार की कोई भी संदिग्ध घटना या आतंकी घटना घटित न हो, इसके लिए यहां पर तैनात जवान मुस्तैद हैं।
विज्ञापन
चुराह सेक्टर के मंगली, टपण, भनौड़ी, आयल, नोड़लधार, सतरूंडीधार में सुरक्षा चौकियों में आईआरबीएन के जवान सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। किहार सेक्टर के खुंडी मराल, गढ़ माता, गुल्लू की मंडी, किहार, हुनाड़ और सेवा ब्रिज पर भी सुरक्षा चौकियां स्थापित हैं। जवान स्थानीय ग्रामीणों की भी मदद ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि सीमा पर स्थित चौकियों में अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन