फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   alert for heavy snowfall in himachal.

हिमाचल में भारी बर्फबारी, बारिश की चेतावनी

Sat, 31 Jan 2015 10:42 PM IST
Updated Sat, 31 Jan 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
alert for heavy snowfall in himachal.

हिमाचल में रविवार से एक बार फिर मौसम करवट बदल रहा है। एक से चार फरवरी तक लगातार प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान ऊंचाई और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होगी। मौसम विभाग ने सोमवार दो फरवरी को भारी हिमपात और बारिश की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के फिर से सक्रिय होने के कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। शनिवार को शिमला सहित कई इलाकों में बादल छाए रहे। ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम खराब चल रहा है। केलांग, कल्पा, मनाली और भुंतर का तापमान अभी भी माइनस में है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह अनुसार 1 से 4 फरवरी तक लगातार मौसम खराब रहेगा। 2 फरवरी को मध्यम ऊंचाई और ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। प्रदेश में 5 फरवरी से मौसम साफ होगा और धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमखंड का खतरा, प्रशासन ने आगाह किया

alert for heavy snowfall in himachal.

बंजार (कुल्लू) सबसे ऊंची चोटी जलोड़ी दर्रे में नौ फीट तब बर्फ जमा होने के चलते हिमखंड का खतरा बढ़ गया है। यहां पिछले कई दिनों से यातायात ठप है। कार्यवाहक एसडीएम बंजार रमन घरसंगी ने लोगों को आगाह किया है कि मौसम को देखते वे इस बर्फीले क्षेत्र में पैदल यात्रा न करें।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र की साठ पंचायतों के लोग जिला मुख्यालय कुल्लू से कटे हुए हैं। न्यूनतम तापमान- केलांग -15.9, कल्पा -6.6, मनाली -4.6, भुंतर -0.6, ऊना 0.1, सुंदरनगर 0.4, चंबा 0.4, सोलन 0.7, हमीरपुर 1.0, पालमपुर 1.5, बिलासपुर 2.2, शिमला 2.3, कांगड़ा 2.6, मंडी 2.6, डलहौजी 3.8, धर्मशाला 4.4, नाहन 6.8।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed