जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में सप्ताह भर भारी बारिश से राहत के बाद फिर से मानसून सक्रिय होगा। वीरवार और शुक्रवार को मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों के भारी बारिश की चेतावनी है। इन इलाकों में 12 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से दरमियानी बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार को राजधानी शिमला में बादलों के बीच धूप खिली रही और प्रदेश भर में भी मौसम साफ ही रहा।
इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस इजाफा हुआ है। शिमला के अधिकतम तापमान में चार डिग्री से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
पांच डिग्री तक उछला पारा
शिमला का अधिकतम तापमान मंगलवार को 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बढ़कर 26.0 डिग्री पहुंच गया। ऊना जिले का तापमान 30 से 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों का तापमान भी बढ़ा है।
सुंदरनगर 33.3, भुंतर 35.0, कल्पा 24.6, धर्मशाला 27.4, नाहन 31.0, सोलन 30.0, कांगड़ा 32.9 और मनाली का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि आने वाले पूरा हफ्ते में मौसम खराब रहने के आसार हैं। सात और आठ अगस्त को मध्यम ऊंचाई और मैदानी इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है।