{"_id":"60d86e611c2ef830dd26b2c0","slug":"alert-for-delta-plus-variant-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, जांच के लिए दिल्ली भेजे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट, जांच के लिए दिल्ली भेजे सैंपल
Sun, 27 Jun 2021 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:57 PM IST
सार
सरकार ने फैसला लिया है कि हर दूसरे सप्ताह सैंपल जांच को भेज जाएंगे। हिमाचल से अब तक दिल्ली के लिए 600 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
डेल्टा प्लस
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के अन्य वैरियंट की अपेक्षा डेल्टा ज्यादा खतरनाक है। सरकार ने डेल्टा प्लस को लेकर प्रदेश में अलर्ट किया है। इस वैरियंट से ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है। प्रदेश सरकार ने वैरियंट की जांच के लिए 17 नए सैंपल भेजे हैं। इसी सप्ताह सैंपलों की रिपोर्ट आना संभावित है। हर जिले से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने फैसला लिया है कि हर दूसरे सप्ताह सैंपल जांच को भेज जाएंगे। हिमाचल से अब तक दिल्ली के लिए 600 से ज्यादा सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 32 सैंपलों में यूके स्ट्रेन समेत 17 सैंपलों में डबल म्यूटेंट और 40 से ज्यादा सैंपलों में भारतीय वैरियंट मिल चुका है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग भी लगातार यही कर रहा है कि जो लोग दोबारा कोरोना पॉजिटिव निकल रहे हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगाने के बाद भी संक्रमित हो रहे हैं, उनके सैंपलों को जांच के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रदेश में अभी डेल्टा प्लस वैरियंट का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 200 सैंपल लंबित हैं। इसी सप्ताह रिपोर्ट आना संभावित है।