फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   akshaya tritiya 2016 celebrations in india

अक्षय तृतीया पर आज कई सालों के बाद आया ऐसा शुभ योग

Mon, 09 May 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 09 May 2016 10:18 AM IST
सार

  • घर और व्यापार में निवेश का आज का दिन शुभ
  • आज खूब की जाएगी सोने और चांदी के आभूषणों की खरीद
  • घर में जप, हवन और पूजन जैसे कार्यों के लिए भी योग अच्छा

विज्ञापन
akshaya tritiya 2016 celebrations in india
अक्षय तृतीया

विस्तार

अक्षय तृतीया सोना और चांदी घर, व्यापार और शिक्षा आदि किसी भी किसी भी क्षेत्र में निवेश करने के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है। नक्षत्रों का सम्राट माने गए रवि पुष्य योग के अक्षय तृतीया के दिन कई वर्षों के बाद सोमवार को आने के कारण इस योग में सोना-चांदी की खरीदारी को खूब शुभ माना जाता है।

विज्ञापन


नौ मई सोमवार को सूर्योदय से लेकर रात करीब नौ बजे तक रवि पुष्य योग बनने से ज्योतिषी भी इस दिन को अत्यंत शुभ मान रहे हैं। संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं ज्योतिषी आचार्य डा. प्रेमलाल गौतम ने कहा कि रवि पुष्य योग काफी समय बाद आता है। ये योग सोना, चांदी, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र के लिए शुभ माना जाता है।
विज्ञापन


सोना-चांदी, घर की खरीदारी और शिक्षा के लिए ये दिन ज्योतिष शास्त्र में काफी महत्व रखता है। रवि पुष्य योग को सारे योगों में उत्तम माना जाता है। इसे फलदायी भी कहा जा सकता है। उनके मुताबिक व्यापार ही नहीं, बल्कि घर में जप, हवन और पूजन जैसे कार्यों के लिए भी रवि पुष्य योग को अच्छा माना जाता है। वैदिक पंचांग में ये दिन सोने और चांदी की खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोने के गहने खरीदने पर पूरा साल सुख और समृद्घि

akshaya tritiya 2016 celebrations in india
अक्षय तृतीया

इन दिनों सूर्य की चमक सबसे अधिक होती है। सोने के गहने खरीदने पर पूरा साल सुख और समृद्ध से भरा रहता है। अक्षय तृतीया के लिए प्रदेश के जाने-माने हॉलमार्क आभूषण विक्रेता वर्मा ज्वेलर्स में ग्राहकों ने आभूषणों की एडवांस बुकिंग शुरू  कर दी है। वर्मा ज्वेलर्स के मालिक अक्षय वर्मा ने कहा कि आभूषणों की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई है।

अक्षय तृतीया पर वाहनों की सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद के लिए खूब भीड़ रहती है। अक्षय तृतीया पर कई प्रकार के ग्राहकों के लिए विशेष तौर पर कई तरह के आभूषणों को कोलकाता और अहमदाबाद से मंगवाया जा रहा है। अंगुठियां, कान की बालियां, चूड़ियां, कड़े, सेट्स, पेडेंट्स आदि आभूषणों की विस्तृत रेंज रखी गई है।

टांगरी ज्वेलर्स के मालिक अतुल टांगरी ने भी कहा कि अक्षय तृतीया पर डिस्काउंट दिया जाएगा। अहमदाबादी कुंदन, राजकोट, कोलकाता के आभूषणों के अलावा मंदिरों के आभूषणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अक्षय तृतीया पर हर साल उनके पास काफी लोग आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed