अपने स्कूल में पहुंच भावुक हुए सीएम, अखंड शिक्षा ज्योति योजना की लांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने स्कूल बगस्याड़ पहुंचे। सैकड़ों बच्चों ने करीब 400 मीटर लंबी कतार में हाथ में फूल लेकर अपने स्कूल के अनमोल मोती का जोरदार स्वागत किया। सीएम जयराम ठाकुर जैसे ही स्कूल प्रांगण में पहुंचे तो भावुक हो गए। स्कूल गेट पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने भी उनका स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने ‘अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकले मोती’ योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने डाइट के तैयार दिशा-निर्देशों पर आधारित पुस्तिका का भी विमोचन किया। साथ ही बगस्याड़ स्कूल भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ की घोषणा की। सीएम ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि वे नौ किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते थे।
बगस्याड़ स्कूल के अनमोल मोती सम्मानित
सीएम जयराम ठाकुर ने मंच पर बगस्याड़ स्कूल के कमांडेंट लाल सिंह, सहायक अभियंता हुकम चंद, बख्शी राम, सहायक अभियंता कुंदन लाल, मुख्य अध्यापिका नीलम कुमारी, मुख्य अध्यापक उत्तम सिंह ठाकुर, चमन लाल, हेम सिंह ठाकुर, सहायक अभियंता चमन लाल ठाकुर, रिटायर्ड मेजर सुरेंद्र सिंह, चमन लाल, बीएसएनएल एसडीओ विधि सिंह, हिमुडा से ललित कुमार, कपूर सिंह कैप्टन, खादी बोर्ड के पितांबर लाल, प्रधानाचार्य हेम सिंह और राजेश कौंडल को स्कूल का मोती बनने पर सम्मानित किया।