{"_id":"cde096f5fb7c23fdd72cc7b17c697055","slug":"ajay-singh-mankotia-of-congress-join-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल हुआ कांग्रेस नेता का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल हुआ कांग्रेस नेता का भाई
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 03 May 2014 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी लहर के बीच कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के भाई अजय सिंह मनकोटिया भाजपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शनिवार को एक प्रैसवार्ता के दौरान भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अजय सिंह मनकोटिया कांगड़ा में कांग्रेस के अहम नेता थे। वे मेजर विजय सिंह मनकोटिया के भाई हैं जो कांग्रेस में मंत्री भी रह चुके हैं।
इन दिनों मेजर सिंह मनकोटिया कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार के लिए पसीना बहा रहे हैं। वहीं, अब उनके भाई भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व मंत्री किशन कपूर के साथ मिलकर अजय सिंह मनकोटिया ने कहा कि कांग्रेस की कई नीतियां ऐसी हैं जिनसे वे सहमत नहीं। देश को सशक्त नेतृत्व देने के लिए वे भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री किशन कपूर ने कहा कि देश में मोदी की लहर है और हिमाचल में भी भाजपा चारों सीटें जीतकर रिकॉर्ड जीत कायम करेगी।