{"_id":"5c829369bdec2214492a7df8","slug":"ajay-sharma-becomes-head-of-rapid-transport-system-corporation-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय शर्मा रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरपोरेशन के प्रमुख बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय शर्मा रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम कॉरपोरेशन के प्रमुख बने
Sat, 09 Mar 2019 05:00 AM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 09 Mar 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (आरटीडीसी) में अधिकारियों की तैनाती कर दी है। इसमें लोक निर्माण विभाग के एससी अजय शर्मा को रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन का चीफ जनरल मैनेजर तैनात किया गया है जबकि अधिशासी अभियंता रोहित ठाकुर को जनरल मैनेजर और मनीष साहनी को डिप्टी जनरल मैनेजर पद पर तैनाती दी है। यह अधिकारी लोक निर्माण विभाग में भी अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल में अब इनकी देखरेख में रोपवे का निर्माण होगा। हिमाचल में पहले पर्यटन विभाग रोपवे का निर्माण करता था लेकिन प्रदेश सरकार ने रोपवे बनाने के लिए अलग से कारपोरेशन गठित करने का फैसला लिया। सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है ताकि पर्यटन विभाग पर ज्यादा काम का बोझ न पड़ सके। हिमाचल में इस साल 6 रोपवे का निर्माण होना है, इसमें बगलामुखी, शिकारी देवी, शिमला, कुल्लू और मनाली में जगह फाइनल कर दी है।
विज्ञापन