{"_id":"5b430bee4f1c1b0e278b55ad","slug":"ajay-priyanka-and-kavita-in-2018-asian-games-in-indonesia-capital-jakarta","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जकार्ता एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे अजय, प्रिंयका और कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जकार्ता एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे अजय, प्रिंयका और कविता
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, प्रियंका नेगी और कविता ठाकुर अब जकार्ता में जौहर दिखाएंगे। एशियन गेम्स 2018 के लिए भारत की महिला और पुरुष कबड्डी टीमों का चयन किया गया है। जकार्ता में 19 से 24 अगस्त तक एशियन गेम्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पुरुष टीम में हिमाचल के अजय ठाकुर और महिला टीम में प्रियंका नेगी और कविता ठाकुर का चयन हुआ है। अजय ठाकुर को भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की कप्तानी का जिम्मा भी सौंपा गया है। अजय ठाकुर की अगुवाई में भारतीय कबड्डी टी लगातार तीसरी बार विदेशी दौरे पर जाएगी।
विज्ञापन
अजय ठाकुर वर्तमान में हिमाचल पुलिस विभाग में डीएसपी और प्रियंका नेगी निरीक्षक के पद सेवाएं दे रहे हैं। वहीं, मनाली की कविता ठाकुर भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्रावास धर्मशाला में हैं।
विज्ञापन
भारतीय कबड्डी टीम में कप्तान अजय ठाकुर के अलावा गिरीश, दीपक, मोहित, संदीप, ऋषंक, मोनू गोयत, रोहित, राजू लाल, मलेश और राहुल चौधरी शामिल हैं। महिला टीम में प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर, साक्षी, मनप्रित कौर, पायल, रितु नेगी, सोनाली, सयाली, रणदीप कौर, शालिनी, उषा रानी और मधु का चयन हुआ है।