{"_id":"5dfb64058ebc3e87e43305fb","slug":"airplane-did-not-land-at-gagal-airport-due-to-bad-weather-passengers-disturbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के चलते गगल एयरपोर्ट में नहीं उतरे जहाज, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के चलते गगल एयरपोर्ट में नहीं उतरे जहाज, परेशान हुए यात्री
Thu, 19 Dec 2019 05:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गगल (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Dec 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा में खराब मौसम के चलते गुरुवार को हवाई उड़ानें प्रभावित रहीं। खराब मौसम के कारण स्पाइस जेट का विमान गगल नहीं आया। एयर इंडिया की एक फ्लाइट को भी चंडीगढ़ में उतारना पड़ा। मौसम खराब होने से दिल्ली-चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गगल से दिल्ली जाने वाले कांगड़ा के व्यवसायी पवन ग्रोवर और अमित ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने दिल्ली में किसी कार्यक्रम में भाग लेना था, लेकिन स्पाइसजेट की उड़ान रद्द होने से नहीं जा पाए। एयर इंडिया की विमान सेवा से दिल्ली जाने वाले गांव इच्छी के प्रमोद सैनी और अमित चौधरी ने बताया कि उन्होंने एयर इंडिया की फ्लाइट में टिकट बुक करवाया था।
विज्ञापन
गगल से दिल्ली और फिर दिल्ली से नेपाल (काठमांडू) के लिए फ्लाइट लेनी थी, लेकिन गगल से विमान सेवा उपलब्ध न होने से परेशानी झेलनी पड़ी। गगल एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि गगल में मौसम खराब होने के कारण दिल्ली से एयर इंडिया के विमान को गगल के बजाय चंडीगढ़ में लैंडिंग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण गगल एयरपोर्ट पर वीरवार को कोई भी जहाज नहीं उतरा है। न ही यहां से कोई उड़ान हो सकी।
विज्ञापन