फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air service sucessful trial at kullu-dharamshala route.

कुल्लू से धर्मशाला के लिए उड़ेगा नौ सीटर हवाई जहाज, ट्रायल सफल

Sat, 04 Jun 2016 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, भुंतर (कुल्लू) Updated Sat, 04 Jun 2016 08:48 AM IST
विज्ञापन
 Air service sucessful trial at kullu-dharamshala route.
हिमाचल के कुल्लू-धर्मशाला के बीच पहली बार हवाई सेवा का सफल ट्रायल हुआ। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कुल्लू-धर्मशाला के बीच पहली बार हवाई सेवा का सफल ट्रायल हुआ। शुक्रवार को भुंतर से गगल एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी गई। चंडीगढ़-कुल्लू के बीच नौ सीटर सीसना ग्रैंड कैरावन 208 बी एयरक्राप्ट की हवाई सेवा शुरू होने के बाद इसके विस्तार की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन


अभी कोई कॉमर्शियल फ्लाइट कुल्लू-धर्मशाला के बीच नहीं हुई है। औपचारिकताएं पूरी करने और हरी झंडी मिलने पर एक सप्ताह में बीच हवाई सेवा शुरू होगी। कुल्लू-चंडीगढ़ की तर्ज पर कुल्लू-धर्मशाला के लिए भी सभी फ्लाइट्स नॉन शेड्यूल करने का विचार है।
विज्ञापन


पैसेंजर की संख्या पर दिन में कई उड़ानें भरी जा सकती हैं। प्रबंधन कुल्लू-धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट की स्वीकृति चाह रहा है, लेकिन तकनीकी कारणों से यह रूट नहीं मिल रहा है। इस पर कुल्लू-धर्मशाला और चंडीगढ़ को जोड़ते हुए अन्य रूट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रायल उड़ान में तकनीकी चीजें सही पाई गई हैं। एयरक्राफ्ट आईआईसी टेक्नालॉजी प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद का है। कुल्लू में संचालन और प्रमोशन का काम बागवान बुद्धि प्रकाश ठाकुर की कंपनी एयर हिमालय कर रही है। कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट स्थित भुंतर से कंपनी का तीसरा सीजन है। कंपनी ने भुंतर-चंडीगढ़ के लिए 2014 में उड़ान शुरू की थी।

चार दिन में तय होगा किराया

 Air service sucessful trial at kullu-dharamshala route.
अभी तक कुल्लू से धर्मशाला के बीच हवाई यात्रा का किराया तय नहीं हुआ है। - फोटो : अमर उजाला

संचालन और प्रोमोशन का काम देख रहे बागवान बुद्धि प्रकाश ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को कुल्लू-धर्मशाला के बीच ट्रायल सफल रहा है। कॉमर्शियल फ्लाइट के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उधर, मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि हवाई सेवाओं के विस्तार को केंद्र सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है।

चार दिन में तय होगा किराया
अभी तक कुल्लू से धर्मशाला के बीच हवाई यात्रा का किराया तय नहीं हुआ है। करीब चार दिन में सभी चीजों का ध्यान में रखते हुए किराया तय किया जाएगा। इस एयरक्राफ्ट की रनिंग कॉस्ट प्रति मिनट 1500 रुपये है।

यह हो सकता है रूट
कुल्लू-धर्मशाला-चंडीगढ़ रूट न मिलने से अब संभावित तौर पर चंडीगढ़-कुल्लू, कुल्लू-धर्मशाला और धर्मशाला-कुल्लू, कुल्लू-चंडीगढ़ हो सकता है। धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट में दिक्कतें आ रही हैं। इस पर चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट कुल्लू के माध्यम से रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed