फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Air service closed between Chandigarh and Bhuntar since last week, tourists are getting worried

Kullu News: चंडीगढ़-भुंतर के बीच हफ्ते से हवाई सेवा बंद, पर्यटक हो रहे परेशान

Thu, 23 Nov 2023 09:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, भुंतर (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Nov 2023 09:26 PM IST
सार

प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर से चंडीगढ़ के बीच चल रही एलाइंस एयर की हवाई सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। एलाइंस एयर के जहाज ने एक सप्ताह से भुंतर से चंडीगढ़ के बीच उड़ान नहीं भरी है।

विज्ञापन
Air service closed between Chandigarh and Bhuntar since last week, tourists are getting worried
भुंतर में हवाई सेवा बंद - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर से चंडीगढ़ के बीच चल रही एलाइंस एयर की हवाई सेवा पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। एलाइंस एयर के जहाज ने एक सप्ताह से भुंतर से चंडीगढ़ के बीच उड़ान नहीं भरी है। उड़ान बंद होने से पर्यटक परेशान हैं। कुल्लू, मनाली के पर्यटन कारोबारियों में भी निराशा है। हवाई सेवा क्यों बंद की गई है, इसको लेकर एलाइंस कंपनी के अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। कुल्लू से चंडीगढ़ के बीच इस हवाई सेवा का लोगों को लाभ मिल रहा था। खासकर चंडीगढ़ से कुल्लू आने वाले पर्यटकों को यहां पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती थी।

विज्ञापन


इसके साथ ही कुल्लू से पीजीआई जाने वाले मरीजों और अन्य लोगों को सुविधा होती थी। क्रिसमस और न्यू ईयर सीजन से ठीक पहले हवाई सेवाओं में अनियमितता से पर्यटन कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। पर्यटन कारोबारियों को जल्द ही हवाई सेवाएं सुचारू होने की उम्मीद है। इस संबंध में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के निदेशक, कुल्लू-मनाली हवाई अड्डा भुंतर सिद्धार्थ कुमार कदम्ब ने कहा कि भुंतर-चंडीगढ़ के बीच सप्ताह भर से उड़ान न होने को लेकर अभी तक सरकार ने कारण स्पष्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed