फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Air India will start 70 seater jet to manali, less fair.

मनाली आने वालों को एयर इंडिया का तोहफा

Wed, 07 Jan 2015 11:20 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
Air India will start 70 seater jet to manali, less fair.

हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों और पहाड़ों की सैर की ख्वाहिश रखने वाले पर्यटकों के लिए गुड न्यूज। आने वाले मार्च में शुरू हो रहे समर सीजन में दिल्ली से भुंतर के बीच एयर इंडिया का 70 सीटर विमान उड़ान भरेगा। फिलहाल इस रूट में 48 सीटर विमान सेवाएं दे रहा है।

विज्ञापन


हालांकि मौसम खराब होने की वजह से 3 से 11 जनवरी तक उड़ानों को रोक दिया गया है। समर सीजन में जिस 70 सीटर एयरक्राफ्ट को उड़ान भरनी है, वो दिल्ली एयरपोर्ट में पहुंच चुका है। बड़ी बात यह है कि इस विमान में 40 फीसदी कम किराया लगेगा।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया है। 70 सीटर हवाई सेवा से घाटी में तीन गुना तक सैलानियों की आमद में वृद्धि की उम्मीद है।

40% कम लगेगा किराया

Air India will start 70 seater jet to manali, less fair.

70 सीटर विमान की उड़ानों से दिल्ली से भुंतर के बीच यात्रियों का किराया 40 प्रतिशत तक कम होगा। इन दिनों दिल्ली से भुंतर आने के लिए एक यात्री को 16 हजार रुपये किराया देना पड़ता है। इसके अलावा 48 सीटर विमान में दिल्ली से 32 से 35 और कुल्लू से 18 से 22 लोग ही उड़ान भर सकते हैं। 70 सीटर विमान में दिल्ली से 60 और कुल्लू से 45 लोग एक साथ सफर कर सकेंगे।

11 जनवरी तक बंद हैं उड़ानें
दिल्ली-भुंतर के बीच 48 सीटर विमान सेवाएं इन दिनों बंद हैं। एयर इंडिया भुंतर के मैनेजर संदीप पुरी ने कहा कि मौसम खराब होने से 3 से 11 जनवरी तक उड़ानों को बंद किया गया है।

कुल्लू-मनाली स्थित भुंतर एयरपोर्ट में एयर इंडिया के मैनेजर संदीप पुरी ने समर सीजन में दिल्ली-भुंतर के बीच 70 सीटर जहाज की सेवा शुरू करने की पुष्टि की है। उधर, मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि एसोसिएशन इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की इस पहल से घाटी के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed