फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   air india will bring cheers to summer season

एयर इंडिया की सर्विस शुरू

Mon, 14 Apr 2014 06:06 PM IST
रोशन ठाकुर/ अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर/ अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 14 Apr 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
air india will bring cheers to summer season

घाटी में समर सीजन के शुरू होने के ऐन वक्त पर एयर इंडिया फिर से सेवा शुरू करने जा रही है। अपेक्षा के अनुरूप अभी समर सीजन रफ्तार नहीं पकड़ पाया है।

विज्ञापन


बुधवार से हवाई सेवा आने वाले दिनों में कुल्लू-मनाली के पर्यटन के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं हैं। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक वाईके शर्मा ने एयर इंडिया के 48 सीटर विमान की सेवा शुरू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


20 फरवरी से बंद चल रही उड़ानों के बाद अब फिर से एयरपोर्ट अथॉरिटी ने उड़ानों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। उड्डयन मंत्रालय दिल्ली से हवाई उड़ाने शुरू करने को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो माह बाद शुरू होने वाली हवाई उड़ान से होटल कारोबारियों और टैक्सी ऑपरेटरों को बड़ी राहत मिलेगी। कुल्लू-मनाली की वादियों में अभी तक अपेक्षा के अनुरूप कम पर्यटक पहुंच रहे हैं।


होटेलियर एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि हवाई सेवा बंद होने से वादियों में हाई-प्रोफाइल टूरिस्ट न के बराबर पहुंच रहा है। उड़ानों से समर सीजन को संजीवनी मिलेगी।

मनाली टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि हवाई उड़ानों के आरंभ होने से जिले के 2200 टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी और इस कारोबार से जुड़े लोगों की भी आर्थिकी मजबूत होगी। भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रभारी वाईके शर्मा ने कहा कि मंगलवार छोड़ कर सप्ताह में छह दिन उड़ानें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed