{"_id":"5eca6af3f5798710ac6b64da","slug":"air-india-s-delhi-shimla-flights-will-start-from-june-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला हवाई उड़ानें 30 जून से शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला हवाई उड़ानें 30 जून से शुरू होंगी
Sun, 24 May 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, गगल (कांगड़ा)/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 May 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के चलते दो महीने से गगल एयरपोर्ट बंद है। बीते 21 मार्च से लॉकडाउन के चलते यहां बंद पड़ीं विमान सेवाएं 25 मई से शुरू होंगी। एयरपोर्ट के यातायात प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि सुबह 11:05 बजे स्पाइस जेट का विमान दिल्ली से उड़ान भरकर 12:20 बजे गगल पहुंचेगा।
विज्ञापन
12:40 बजे वापस दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा, जबकि एयर इंडिया का विमान 12:05 बजे दिल्ली से उड़ान भरकर 1:20 बजे गगल पहुंचेगा। 02:00 बजे गगल से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगा, फिर 02:00 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, एयर इंडिया की दिल्ली-शिमला हवाई उड़ानें 30 जून से शुरू होंगी। एयर इंडिया के टर्मिनल मैनेजर सयाल सिंह ने बताया कि इस फ्लाइट को स्लाट नहीं मिल पाया है। वहीं, भुंतर एयरपोर्ट में उड़ानों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही यहां उड़ानें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन