फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   air india flight started between two kullu and chandigarh

तीन माह बाद इन दो शहरों के बीच शुरू हुई हवाई सेवा, 18 यात्रियों ने भरी उड़ान

Wed, 28 Feb 2018 11:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Wed, 28 Feb 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
air india flight started between two kullu and chandigarh
फाइल फोटो

तीन माह बाद पर्यटन की दृष्टि से दो प्रमुख शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू हुई है। बीते चार दिसंबर से बंद भुंतर-चंडीगढ़ हवाई सेवा फिर शुरू हो गई है। मंगलवार को पहली उड़ान में भुंतर से 18 यात्रियों ने उड़ान भरी जबकि चंडीगढ़ से 16 यात्री भुंतर पहुंचे। 

विज्ञापन


उड़ानें शुरू होने से कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। समर सीजन शुरू होने से पहले एयर इंडिया की उड़ान घाटी के पर्यटन को पंख लगाएगी। कुल्लू-मनाली पर्यटन विकास मंच के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर, होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, विवेक सूद, देवेंद्र नेगी, चमन सिंह, दौलत
विज्ञापन


भारती और अनिल शर्मा ने कहा कि विंटर सीजन में नुकसान के बाद अब पर्यटन कारोबारियों को समर सीजन से बड़ी उम्मीदें हैं। उधर, भुंतर हवाई अड्डे के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि शेड्यूल के तहत मंगलवार को दिल्ली-भुंतर को हुई एयर इंडिया के एटीआर-72 की उड़ान 9:40 बजे चंडीगढ़ के लिए हुई  जिसमें 18 यात्री गए। चंडीगढ़ से 16 यात्रियों ने भुंतर हवाई अड्डे में लैंडिंग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed