{"_id":"58cea92f4f1c1be4431a18ac","slug":"air-force-station-wing-commander-died-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरफोर्स स्टेशन के विंग कमांडर की बाइक से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली/ धर्मपुर(सोलन)
Updated Sun, 19 Mar 2017 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसौली-धर्मपुर मार्ग पर सनवारा नेचर कैंप के पास सड़क हादसे में एयरफोर्स स्टेशन कसौली में तैनात विंग कमांडर की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। गंभीरावस्था में घायल को धर्मपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से सोलन के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सुनिल अग्निहोत्री (41) निवासी वसुंधरा इंक्लेव मथुरा रोड हाथरस उत्तर प्रदेश बाइक से धर्मपुर से कसौली की ओर आ रहा था। बाइक नेचर कैंप सनवारा के पास स्किड हो गई। इससे विंग कमांडर बाइक समेत सड़क के नीचे खाई में लुढ़क गए।
विज्ञापन
सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन और एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सिर में गहरी चोटें व खून अधिक बह जाने के कारण उसे सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन सोलन पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी अनिल ठाकुर ने कहा कि प्रारंभिक जांच में हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक चलाने के कारण हो सकता है।
विज्ञापन