{"_id":"30321fa3eca2bba0c5e403386ff13f38","slug":"aicc-secretary-meets-sonia-gandhi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र, कौल के बाद आशा भी मिलीं सोनिया से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र, कौल के बाद आशा भी मिलीं सोनिया से
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 May 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं डलहौजी की विधायक आशा कुमारी ने शनिवार को सोनिया गांधी से भेंट की। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी से उन्होंने हिमाचल नहीं, बल्कि हरियाणा पर बात की।
विज्ञापन
शनिवार को ‘दस, जनपथ’ नई दिल्ली में हुई इस भेंट के बाद आशा कुमारी ने फोन पर कहा कि बतौर पार्टी की राष्ट्रीय सचिव उनका सोनिया गांधी से मिलना-जुलना होता रहता है।
विज्ञापन
वे पार्टी की प्रमुख हैं, उन्हें फीडबैक देना होता है। उनसे हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर ही बात हुई है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव तय हैं तो इसको लेकर लगातार हाईकमान से चर्चा चल रही है।
विज्ञापन
आशा कुमारी ने कहा कि हिमाचल को लेकर सोनिया गांधी ने उनसे कोई बात नहीं पूछी और न ही उन्होंने खुद कोई बात की। आशा बोलीं कि हिमाचल के बारे में सोनिया गांधी पहले से ही सबकुछ जानती हैं।
उन्हें बताने की जरूरत नहीं है। आशा कुमारी ने कहा कि हिमाचल के कई नेता सोनिया गांधी से पहले ही मिल चुके हैं। उन्हें लोकसभा चुनावों की स्थिति से अवगत करवा चुके हैं।