Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ahoi Ashtami fast is today; the auspicious timing begins at 2:51 PM.

अहोई अष्टमी व्रत आज, दोपहर 2:51 से शुभ मुहूर्त

Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami fast is today; the auspicious timing begins at 2:51 PM.
शिमला। हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाला अहोई अष्टमी व्रत एक नवंबर को रखा जाएगा। इस दिन माताएं संतान की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। व्रती माताएं शाम को शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करेंगी और तारों के दर्शन करने के बाद व्रत का पारण करेंगी। गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश चंद्र नौटियाल ने बताया कि अहोई अष्टमी की तिथि एक नवंबर को दोपहर 2:51 बजे शुरू होगी और दो नवंबर को दोपहर 1:10 बजे समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि अहोई अष्टमी पर पूजा के लिए शाम का समय विशेष महत्व रखता है। एक नवंबर को अहोई माता की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 से 6:54 बजे तक रहेगा। इसकी कुल अवधि एक घंटा 18 मिनट होगी। अहोई अष्टमी पर चंद्रमा के दर्शन करने वाली माताओं के लिए चंद्रोदय का समय रात 11:40 बजे बताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article