फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agriveer recruitment started in Stingri, huge enthusiasm among youth

Lahul News: कड़ाके की ठंड में सेना में भर्ती होने पहुंचे सैकड़ों युवा

Tue, 03 Oct 2023 07:07 PM IST
Krishan Singh दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
दिनेश जस्पा, संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Oct 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
Agriveer recruitment started in Stingri, huge enthusiasm among youth
स्तींगरी हेलीपैड़ में अग्रिवीर भर्ती शुरू - फोटो : संवाद
समुद्रतल से करीब 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित स्तींगरी हेलीपैड में मंगलवार को अग्निवीर भर्ती रैली हुई। सेना में भर्ती होने के लिए युवाओं में खासा जोश और जुनून देखने को मिला। बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड भी उनके हौसले को रोक नहीं पाई और सुबह 5:00 बजे स्तींगरी हेलीपैड में पहुंच गए थे। दो दिवसीय भर्ती रैली में जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के युवाओं को सुनहरा अवसर दिया है। भर्ती का आगाज दौड़ से ही शुरू हुआ। सेना की लद्दाख स्काउट्स के लिए हो रही भर्ती के लिए युवाओं के साथ उनके परिजन भी स्तींगरी पहुंचे थे और उन्होंने उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन


विज्ञापन


उदयपुर क्षेत्र के कई युवा भर्ती के लिए सोमवार को करीब 12 किमी की कदमताल कर केलांग पहुंचे। तोजिंग नाला में एक टिपर के खराब होने से सड़क यातायात के लिए बंद है। इससे युवाओं को भर्ती स्थल तक पहुंचने के लिए पैदल सफर करना पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं में कई उम्र, कद और दसवीं की परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक न होने की वजह से पहले ही बाहर हो गए। स्थानीय विधायक रवि ठाकुर भी भर्ती स्थल पहुंचे और उन्होंने युवकों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईटीबीपी में कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती कल से
 भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में कांस्टेबल (जनरल डयूटी) के पदों के लिए भर्ती की जाएगी। पांच से 25 अक्तूबर तक 17वीं वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में भर्ती होगी। वाहिनी के कमांडेंट बसंत कुमार ने यह जानकारी दी। बताया कि पांच से आठ अक्तूबर तक अभ्यर्थी पंजीकरण करवा सकते हैं। 9 से 14 तक शारीरिक दक्षता परीक्षण व दस्तावेजों की जांच होगी। 15 को लिखित परीक्षा होगी। 18 से 20 तक मेडिकल परीक्षा होगी और 25 अक्तूबर को योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed