{"_id":"62938de47f47160aac64dc7e","slug":"agriculture-university-palampur-student-javed-raju-phd-degree-from-america-clemson-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"Clemson University: अमेरिका में पीएचडी करेंगे कृषि विवि पालमपुर के जावेद राजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Clemson University: अमेरिका में पीएचडी करेंगे कृषि विवि पालमपुर के जावेद राजू
Sun, 29 May 2022 08:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 29 May 2022 08:45 PM IST
सार
जावेद राजू को अमेरिका सरकार करीब बीस लाख प्रति वर्ष स्कॉलरशिप छह साल तक देगी। इनका शोध कार्य कीटों एवं कैंसर पर आधारित रहेगा।
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एचके चौधरी के साथ जावेद राजू।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कृषि विज्ञान महाविद्यालय में कीट विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर कर रहे छात्र जावेद राजू अब अमेरिका में पीएचडी करेंगे। वह वहां कीट एवं कैंसर की बीमारी पर शोध करेंगे। राजू का चयन संयुक्त राज्य अमेरिका के विख्यात कलेमसन विश्वविद्यालय के जीव विज्ञान विभाग में डाक्टरेट की पढ़ाई के लिए शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ हुआ है।
विज्ञापन
राजू को अमेरिका सरकार करीब बीस लाख प्रति वर्ष स्कॉलरशिप छह साल तक देगी। इनका शोध कार्य कीटों एवं कैंसर पर आधारित रहेगा। इससे भविष्य में मानव जाति में आ रही कैंसर की समस्या से निजात पाने में भी सहायता मिलेगी। राजू ने बताया कि उनका सपना नोबेल पुरस्कार जीतना है। राजू ने अपनी स्नातक की पढ़ाई कृषि विश्वविद्यालय गुंटूर आंध्र प्रदेश से की है। इसके बाद आईसीएआर की राष्ट्रीय परीक्षा उत्तीर्ण कर कृषि विवि पालमपुर में छात्रवृत्ति के साथ प्रवेश लिया।
विज्ञापन
हाल में राजू ने यूजीसी की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा भी पास की है। जावेद राजू ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, गुरुजनों डॉ. बी सुब्रमण्यम, डॉ. एस दयाकर एवं अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. प्रेमचंद शर्मा को दिया है। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो. एचके चौधरी से प्रेरित होकर राजू ने विदेश में अपनी आगे की पढ़ाई एवं शोध कार्य करने का निर्णय लिया है। विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस चंदेल का हरसंभव सहायता के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन