फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister Chander Kumar said Officers should go to field and solve problems of farmers

Chander Kumar: कृषि मंत्री चंद्र कुमार बोले- अधिकारी फील्ड में जाकर करें किसानों की समस्याओं का समाधान

Mon, 29 Jul 2024 05:38 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वाली(कांगड़ा) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 29 Jul 2024 05:38 PM IST
सार

सोमवार को कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने फॉल आर्मी वर्म के प्रति किसानों को इसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।
 

विज्ञापन
Minister Chander Kumar said Officers should go to field and solve problems of farmers
कृषि मंत्री चंद्र कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को ज्वाली विश्राम गृह में कृषि विभाग के अधिकारियों व वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिए अधिकारी फील्ड में जाकर किसानों की समस्याएं सुनें और उनका निराकरण करने के लिए हर सम्भव प्रयास करें। उन्होंने मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म कीड़े के प्रति किसानों को इसकी रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बीमारी की रोकथाम के लिए किसान कोरोजन दवाई का स्प्रे कर सकते हैं। किसान इस दवाई को कृषि विक्रय केंद्रों पर अनुदानित दरों पर खरीद सकते है। चंद्र कुमार ने कहा कि खेती के ढांचे में व्यापक बदलाव के लिए सरकार प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए सौर सिंचाई योजना के अंतर्गत 127 किसानों को सौर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा सिंचाई के लिए कम्युनिटी स्तर पर 6 जल संग्रहण टैंक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने बताया कि जाइका ज्वाली खंड परियोजना प्रबंधन इकाई के अंतर्गत लगभग 17 करोड़ रुपए की 19 सिंचाई उप परियोजनाएं बनाई जाएंगी, जिसमें से 17 उप परियोजनाओं की डीपीआर बनकर तैयार हो चुकी है और इनमें तीन परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के 1650 किसान परिवारों की 750 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार अनेक योजनाएं कार्यान्वित कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


'खेतों में जाकर फसलों का किया निरीक्षण'
चंद्र कुमार ने कहा कि कांगड़ा जिले में 52 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई की गई है। शुरुआती दिनों में मक्की की अच्छी फसल थी, लेकिन इन दिनों मक्की के पौधों पर फॉल आर्मी वर्म कीड़े का अटैक देखने को मिल रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री ने बैठक के बाद स्वंय अधिकारियों व वैज्ञानिकों संग ज्वाली विधानसभा के खरोटा क्षेत्र में फॉल आर्मी वर्म कीड़े की चपेट में आई मक्की की फसल का निरीक्षण किया। कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने मौके पर किसानों को इस कीड़े पर नियंत्रण पाने बारे जानकारी दी।
 

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को ऑल इंडिया रेडियो पर कृषि कार्यक्रम में व संगोठियों के द्वारा भी किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभी इस कीड़े का प्रकोप मक्की और धान पर देखने को मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों को एहतियाती उपाय उठाने के लिए कहा, ताकि खरीफ की बाकी फसलों को इस कीड़े के प्रकोप से बचाया जा सके। कृषि मंत्री ने फील्ड के अधिकारियों को निरंतर फसलों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए, ताकि किसानों को खेतीबाड़ी बारे समय-समय पर जरूरी मार्गदर्शन मिल सकें।

इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि डॉ. राहुल कटोच,कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के वैज्ञानिक डॉ. एडी बिंद्रा, डॉ. विनोद कुमार शर्मा, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. सुखदेव शर्मा, जाइका के डायरेक्टर डॉक्टर सुनील चौहान, आत्मा प्रोजेक्ट के डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. विशाखा, डॉ. सुशील, राज्य जैव नियंत्रण प्रयोगशाला के अधिकारी, एसएमएस तथा एडीओ उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed