{"_id":"63188142812f1e503d5c2eaf","slug":"agniveer-recruitment-will-be-done-from-september-30-in-paddal-ground-of-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment: मंडी के पड्डल मैदान में 30 सितंबर से होगी अग्निवीर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment: मंडी के पड्डल मैदान में 30 सितंबर से होगी अग्निवीर भर्ती
Wed, 07 Sep 2022 05:05 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 07 Sep 2022 05:05 PM IST
सार
पड्डल मैदान मंडी में अग्निवीर भर्ती 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होगी। भर्ती मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Agniveer Recruitment
- फोटो : indian army
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पड्डल मैदान मंडी में अग्निवीर भर्ती 30 सितंबर से 9 अक्तूबर तक होगी। भर्ती मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए करवाई जाएगी। भर्ती की तैयारियों लेकर उपायुक्त कार्यालय में डीसी अरिंदम चौधरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल अवनीश नाथ उपस्थित रहे। उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को पड्डल मैदान में होने वाली अग्निवीर भर्ती को लेकर तैयारियां तय समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने भर्ती के लिए सहायक आयुक्त राकेश शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के पात्र प्रतिभागियों से भर्ती में हिस्सा लेने की अपील की। सहायक आयुक्त ने भर्ती की तैयारियों संबंधी एजेंडा प्रस्तुत किया। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक ने विभागीय अधिकारियों से भर्ती को सफल बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। बैठक में एसडीएम सदर मंडी रितिका जिंदल, लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल साहिल, सब-मेजर माही राम, उपपुलिस अधीक्षक (मंडी मुख्यालय) देव राज, संयुक्त आयुक्त नगर निगम कृष्ण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा, जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, जिला खेल अधिकारी जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन