फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agniveer Recruitment Rampur: 241 youths passed the ground test on the first day

अग्निवीर भर्ती रामपुर: पहले दिन 241 युवाओं ने पास किया ग्राउंड टेस्ट

Wed, 12 Oct 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Oct 2022 06:44 PM IST
सार

शिमला जिले के रामपुर के साथ लगते पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी में थल सेना के लिए अग्निवीर भर्ती बुधवार से शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में चार जिलों के करीब 17,000 युवा भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Agniveer Recruitment Rampur: 241 youths passed the ground test on the first day
रामपुर में अग्निवीर भर्ती रामपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर के साथ लगते पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी में थल सेना के लिए अग्निवीर भर्ती बुधवार से शुरू हो गई है। 21 अक्तूबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में चार जिलों के करीब 17,000 युवा भाग ले रहे हैं। भर्ती के पहले दिन सोलन जिले से आए हुए 1,742 उम्मीदवारों ने ग्राउंड टेस्ट में भाग लिया। इनमें से 241 अभ्यर्थी ही ग्राउंड पास कर पाए। वीरवार को सोलन और सिरमौर जिले के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी। भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए युवा रात को ही रामपुर पहुंच गए थे। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना में अग्निवीरों का चयन करने के लिए 12 अक्तूबर से भारतीय सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से भर्ती करवाई जा रही है।

विज्ञापन


भर्ती प्रक्रिया के नोडल अधिकारी का जिम्मा एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन को सौंपा गया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने बताया कि अवेरी स्थित पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरी में बुधवार से अग्रिवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन सोलन जिले की अर्की, बदी, दाड़लाघाट, कंडाघाट, कसौली, कृष्णगढ़, कुनीहार, मामलीग, पंजेहरा और परवाणु तहसीलों से आए हुए कुल 1,742 उम्मीदवारों ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें ग्राउंड टेस्ट 241 उम्मीदवारों ने पास किया। इन उम्मीदवारों की वीरवार को चिकित्सा जांच होगी। प्रशासन की तरफ से उम्मीदवारों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। 13 अक्तूबर को सोलन जिले की नालागढ़, रामशहर तहसील और सिरमौर जिले की तहसील ददाहू, हरिपुरधार, नारग, पजोहता और माजरा से 3,000 उम्मीदवारों की भाग लेने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed