{"_id":"64f87b940fff4fc66c00d228","slug":"agniveer-recruitment-rally-only-600-out-of-1300-passed-the-medical-test-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment Rally: लुहणू मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली, मेडिकल टेस्ट में 1300 में से सिर्फ 600 ही पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment Rally: लुहणू मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली, मेडिकल टेस्ट में 1300 में से सिर्फ 600 ही पास
Wed, 06 Sep 2023 06:46 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Sep 2023 06:46 PM IST
सार
प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू मैदान में चल रही अग्निवीर सैन्य भर्ती रैली के चौथे दिन भी युवाओं में खासा जोश नजर आया।
विज्ञापन
लुहणू मैदान में अग्निवीर भर्ती रैली
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू मैदान में चल रही अग्निवीर सैन्य भर्ती रैली के चौथे दिन भी युवाओं में खासा जोश नजर आया। बुधवार को हमीरपुर के बमसन, टौणी देवी, ऊना, हरोली, घनाड़ी के करीब 600 युवाओं ने दौड़ लगाई। चार दिनों की बात करें तो रैली में करीब 1300 युवा शारीरिक परीक्षण पास करने में सफल रहे। हालांकि, इनमें से 600 युवा ही मेडिकल टेस्ट में पास हुए। बाकी 700 युवाओं का मेडिकल टेस्ट रिव्यू के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वीरवार से अब सामान्य ड्यूटी के अलावा अन्य श्रेणी के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इसमें आईटीआई कोर्स सहित अन्य तकनीकी कोर्स करने वाले युवाओं को भर्ती होने का सुनहरा अवसर मिलेगा। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने मैदान में भर्ती प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने रैली के दौरान स्थानीय स्तर पर विभिन्न विभागों की ओर से प्रदान की जा रही सुविधाओं की भी जांच की।
विज्ञापन