फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Agniveer recruitment for army in Chaugan Maidan of Sujanpur from August 29

Agniveer Recruitment: सुजानपुर के चौगान मैदान में 29 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारियां पूरी

Wed, 24 Aug 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 09:14 PM IST
सार

प्रदेश के सुजानपुर के चौगान में 29 अगस्त से प्रस्तावित सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन और सेना ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चौगान में भर्ती स्थल को लेकर चारों तरफ से कंटीली तारों और शामियाने से ढक दिया गया है।

विज्ञापन
Agniveer recruitment for army in Chaugan Maidan of Sujanpur from August 29
अग्निवीर भर्ती - फोटो : indian army

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर के चौगान में 29 अगस्त से प्रस्तावित सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन और सेना ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। चौगान में भर्ती स्थल को लेकर चारों तरफ से कंटीली तारों और शामियाने से ढक दिया गया है। युवाओं की सुविधा के लिए अस्थायी शौचालय भी स्थापित कर दिए हैं। चौगान में 29 अगस्त से नौ सितंबर तक अग्निवीर भर्ती होगी। इसके लिए सेना के जवानों ने यहां डेरा डाल दिया है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के पास 25,000 के करीब आवेदन भर्ती के लिए प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


सुजानपुर में होने वाली रैली में हमीरपुर के अलावा बिलासपुर और ऊना के युवाओं की भर्ती होगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल परीक्षण और लिखित परीक्षा होगी। मेरिट में स्थान हासिल करने वाले अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।  केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस योजना में देश भर में 45,000 जवानों की भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव त्यागी ने बताया कि सुजानपुर में होने वाली भर्ती रैली की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed