{"_id":"641333b2301662e52a0328e2","slug":"agniveer-recruitment-application-date-extended-for-constable-pharma-trade-with-age-limit-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निवीर भर्ती: सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा के साथ आवेदन तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निवीर भर्ती: सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा के साथ आवेदन तिथि बढ़ी
Thu, 16 Mar 2023 08:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Mar 2023 08:50 PM IST
सार
सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा को 25 वर्ष से बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी गई है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती(फाइल)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निवीर भर्ती में सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा और आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें सिपाही फार्मा ट्रेड के लिए आयु सीमा को 25 वर्ष से बढ़ाकर 27 वर्ष कर दी गई है। यानी अब इसमें अक्तूबर 1996 से एक अप्रैल 2004 (दोनों दिन सम्मिलित) के बीच पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।
विज्ञापन
यह आयु सीमा केवल भर्ती वर्ष 2023-24 के लिए ही बढ़ाई गई है। उधर, आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि को भी 15 मार्च से बढ़ाकर अब 20 मार्च तक कर दिया गया है। भर्ती निदेशक मंडी एएसनाथ ने बताया कि इस बार भर्ती प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए गए हैं। अब पहले चरण में ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। दूसरे चरण में ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन