Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation of driver union

एरियर का जल्द भुगतान करे सरकार : ड्राइवर यूनियन

Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
agitation of driver union
शिमला में ड्राईवर युनियन के कर्मचारी अपनी मागों को लेकर धरना देते हुए। फोटो अमर उजाला
पुराने बस अड्डे में दोपहर बाद गेट मीटिंग कर मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एचआरटीसी की ड्राइवर यूनियन ने शनिवार को पुराने बस अड्डे में शनिवार दोपहर बाद गेट मीटिंग कर मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ड्राइवरों ने जमकर नारेबाजी की। यूनियन ने कहा कि 2016 से एरियर का भुगतान नहीं हुआ है और 2018 से महंगाई भत्ता (डीए) भी नहीं दिया गया है। इस वजह से कर्मचारियों में रोष है।

दोपहर एक बजे बस अड्डे में इकट्ठे हुए। यूनियन के वरिष्ठ उपप्रधान रंजीत ठाकुर ने बताया कि निगम उनके साथ बैठक करे, ताकि मुद्दों पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके। कहा कि सरकार और परिवहन निगम उनकी मांगों को अनसुना कर रहा है। अधिकारी बैठक बार-बार टाल रहे हैं। ड्राइवरों को नाइट ओवरटाइम, पदोन्नति, वर्दी वितरण और स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं। यूनियन ने चेताया कि अगर सरकार और परिवहन निगम ने इस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो एक अगस्त से सीमित कार्य अवधि के तहत काम किया जाएगा। 24 जुलाई से कड़े फैसले लिए जाएंगे। यूनियन ने स्पष्ट किया कि वे केवल अपना हक मांग रहे हैं और अब चुप नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर लोकल डिपो के प्रधान लतेश कुमार, लेज राम, धर्मवीर, पदम सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed