फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation in shimlaagitation in shimla

Shimla News: यूनियनों का नहीं हो रहा पंजीकरण, भड़की सीटू

Sat, 01 Feb 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
agitation in shimlaagitation in shimla
करीब दो घंटे तक किया प्रदर्शन, सैकड़ों पुलिस कर्मी रहे मौजूद
विज्ञापन

श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर दोपहर बारह बजे सीटू के बैनर तले किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्रमायुक्त कार्यालय यूनियनों के पंजीकरण नहीं कर रहा है। श्रमायुक्त कार्यालय की इस कार्यप्रणाली को लेकर सीटू राज्य कमेटी भड़क गई है। कमेटी ने दोपहर बाद हिमलैंड स्थित श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं प्रदर्शन के दौरान स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए यहां पर क्यूआरटी और पुलिस के कर्मी मौके पर मुस्तैद रहे।

सीटू राज्य कमेटी के बैनर तले दोपहर 12 बजे के करीब सैकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर पोस्टर व बैनर लेकर पहुंच गए। इसके बाद यूनियन के लोगों ने कार्यालय के बाहर नारे लगाना शुरू कर दिए। प्रदर्शन में सीटू राज्य कमेटी ने आरोप लगाया कि श्रमायुक्त कार्यालय यूनियनों के पंजीकरण का कार्य नहीं कर रहा है। सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि विशाल मेगामार्ट यूनियन के पंजीकरण की प्रक्रिया साल 2014 में शुरू की थी, लेकिन 2025 शुरू हो गया है, यह यूनियन अभी भी पंजीकृत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बद्दी यूनियन के पंजीकरण के कागज पिछले तीन वर्षों व गगरेट की दो यूनियन के कागज श्रम विभाग के पास लंबित पड़े हैं। इसके अलावा मनरेगा यूनियन का पंजीकरण पिछले चार वर्षों से हो पाया है। प्रदर्शन उग्र हुआ तो डिप्टी लेबर कमिश्नर ने यूनियन से बात की। हालांकि मामला उलझा तो इसके बाद लेबर कमिश्नर दफ्तर आए और सीटू के साथ बैठक की। बैठक में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि लेबर कमिश्नर ने कहा है कि जिन यूनियनों के पंजीकरण के कागज पूरे हैं, उन्हें एक दिन में पंजीकृत किया जाएगा। जबकि बाकी की यूनियनों को एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद सीटू ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। हालांकि सीटू ने लेबर कमिश्नर को चेताया है कि अगर बात को पूरा नहीं किया तो उनका दफ्तर के भीतर घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन में सीटू के उपाध्यक्ष जगत राम, जिला शिमला अध्यक्ष कुलदीप डोगरा, कोषाध्यक्ष बालक राम, जिला सोलन महासचिव ओमदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष एडवोकेट राकेश ठाकुर, रामप्रकाश, होटल यूनियन कोषाध्यक्ष पूर्ण चंद, उपाध्यक्ष कपिल नेगी, मुकेश, एसटीपी यूनियन अध्यक्ष दलीप सिंह, आईजीएमसी यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र लाल, कोषाध्यक्ष सीताराम, उपाध्यक्ष निशा, बनीता, संदीप, प्रवीण, जीएमपी यूनियन बद्दी अध्यक्ष कृष्ण पाल, विपिन, राजीव, बालमुकंद, चिरंजी लाल, महेंद्र, विशाल मेगामार्ट यूनियन अध्यक्ष भूप सिंह, महासचिव प्रेम, राकेश रवि, हनी, रजनी, सीता, लायक राम, लक्की समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed