फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   agitation by shimla

Shimla News: कांग्रेस और युकां के खिलाफ भाजयुमो का प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
agitation by shimla
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


शिमला। भाजपा युवा मोर्चा ने शनिवार को सीटीओ पर कांग्रेस और युवा कांग्रेस के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुशील कड़शोली ने कहा कि दिल्ली में आयोजित वैश्विक एआई समिट के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार का व्यवहार दर्शाता है कि कांग्रेस अब जिम्मेदार विपक्ष नहीं बल्कि अराजकता फैलाने वाली राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। देशभर में इस घटना को लेकर जनता में भारी आक्रोश है और लोग कांग्रेस के इस आचरण की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पूर्व नियोजित थी और राहुल गांधी के उकसावे पर कार्यकर्ताओं को एकत्रित करके सम्मेलन स्थल पर प्रदर्शन करवाया गया। यह विरोध किसी व्यक्ति या दल का नहीं बल्कि भारत की उपलब्धियों और वैश्विक प्रतिष्ठा का विरोध है। उन्होंने दावा किया कि इस घटना के संबंध में युवा कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया, जो इस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नवाचार, प्रौद्योगिकी और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस नकारात्मक राजनीति और व्यवधान पैदा करने में लगी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह रवैया उसके वैचारिक दिवालियापन और हताशा का प्रमाण है। कांग्रेस का इतिहास भी राष्ट्रीय उपलब्धियों पर सवाल उठाने का रहा है और आज भी वही मानसिकता सामने आ रही है। प्रदर्शन में शिमला शहरी सीट से भाजपा के प्रत्याशी रहे संजय सूद, प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर, सुदीप महाजन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमित ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, भरत भूषण, रूपा शारदा, बिट्टू पाना, संजीव ठाकुर, सुनील धर, सरोज गोयल, राज कुमार अग्रवाल, धनंजय पुरी और बलवंत वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed