फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aggitation

निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन कल

Mon, 07 Dec 2020 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
aggitation
एसएफआई ने भी किया आंदोलन का समर्थन; बोले, निजी स्कूलों के साथ खड़ी है प्रदेश सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बुधवार को छात्र-अभिभावक मंच शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन करेगा। एसएफआई की राज्य कमेटी ने इस आंदोलन को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया है। छात्र-अभिभावक मंच, निजी स्कूलों और संस्थानों को पूरी फीस लेने के लिए अधिकृत करने के निर्णय के खिलाफ शिक्षा निदेशालय शिमला का घेराव करेगा। राज्य सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि निजी स्कूलों के इस फैसले के कारण छह लाख छात्र और दस लाख अभिभावकों सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं। कोरोनाकाल में लोगों का रोजगार छीन गया और आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। प्रदेश सरकार को आम जनता को राहत देनी चाहिए थी लेकिन इससे विपरीत प्रदेश सरकार निजी स्कूलों और कारपोरेट घरानों के साथ खड़ी हो गई है। अभिभावकों को धमकाया जा रहा है कि पूरी फीस जमा न की गई तो छात्रों को न केवल संस्थानों से बाहर कर दिया जाएगा, परीक्षाओं में नहीं बैठने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है, बढ़ाकर वसूली ट्यूशन फीस से सभी निजी स्कूलों ने कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed