फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aggitation

बस किराया वृद्धि के खिलाफ सीटू का शहर में धरना-प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
aggitation
डीसी दफ्तर के बाहर प्रदेश सरकार पर बोला हल्ला, बोले, फैसला वापस नहीं लिया तो छेड़ देंगे आंदोलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। सीटू ने बस किराया में की 25 फीसदी वृद्धि और न्यूनतम किराया की दरें पांच से बढ़ाकर सात रुपये करने के निर्णय के खिलाफ डीसी ऑफिस शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। सीटू ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि अगर बस किराया वृद्धि को वापस न लिया तो सीटू जनता और मजदूर वर्ग को लामबंद करके प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू कर देगी। सड़कों पर उतरकर इस जनविरोधी निर्णय का ब्लॉक और जिला मुख्यालय स्तर पर विरोध करेगा।
सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बस किराया वृद्धि को तुरंत वापिस लिया जाए। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि यह सरकार लगातार जनता पर बोझ डालने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के बाद बस किरायों में पचास प्रतिशत वृद्धि हो चुकी है। न्यूनतम किराये में दो सौ प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। भाजपा सरकार के सत्तासीन होने के समय बस किराया लगभग डेढ़ रुपया प्रति किमी था जो आज बढ़कर लगभग सवा दो रुपये हो चुका है। न्यूनतम किराया तीन से बढ़कर सात रुपये हो चुका है। यह सीधी लूट है।
विज्ञापन

सरकार ने पेट्रोल-डीजल के भारी दामों की आड़ में बस किराया वृद्धि की है। दुनिया में कच्चे तेल की कीमतों में पिछले सालों की अपेक्षा भारी गिरावट आई है लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार आसमान छू रही हैं। यह सब केंद्र सरकार द्वारा लगाई गई भारी एक्साइज ड्यूटी और प्रदेश सरकार के वैट के कारण है। पेट्रोल-डीजल की कुल कीमत का आधे से ज्यादा एक्साइज ड्यूटी और वैट है। केंद्र और प्रदेश सरकार इसको कम करती तो बस किराये का बोझ जनता पर टाला जा सकता था। प्रदर्शन में विजेंद्र मेहरा, बाबू राम, किशोरी ढटवालिया, बालक राम, हिमी देवी, विवेक कश्यप, रामप्रकाश, वीरेंद्र, नोखराम, सुरेंद्र बिट्टू, राकेश, दलीप, मदन, हनी, भूपेंद्र, पंकज, राकेश, बसंत, दर्शन, अमित, गौरव और ओमप्रकाश ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed