फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   After waiting more then a year 9700 meritorious students will get laptops from this day

सवा साल इंतजार के बाद 9700 मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगे लैपटॉप, इस दिन से होगा आवंटन

Thu, 28 Nov 2019 12:38 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
After waiting more then a year 9700 meritorious students will get laptops from this day
सांकेतिक तस्वीर

 सवा साल इंतजार के बाद प्रदेश के 9700 मेधावी विद्यार्थियों को दिसंबर में लैपटॉप मिलेंगे। 15 दिसंबर तक जिलों में लैपटॉप की सप्लाई पहुंचना शुरू होगी। 20 के बाद मेधावियों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। बीते दो साल तक लैपटॉप खरीद को लेकर विवाद चलने से अभी तक शैक्षणिक सत्र 2017-18 के स्कूल-कॉलेज टॉपरों को लैपटॉप नहीं मिल सके हैं। इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन ने अक्तूबर में लैपटॉप का सप्लाई ऑर्डर जारी किया है।

विज्ञापन


सप्लाई ऑर्डर देने के डेढ़ माह के भीतर प्रदेश में लैपटॉप की सप्लाई दी जानी है। लैपटॉप खरीद के लिए पहली बार दो कंपनियों का चयन किया गया है। एल वन कंपनी को 60 फीसदी और एल टू कंपनी को 40 फीसदी सप्लाई ऑर्डर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लैपटॉप की सप्लाई देने के लिए जिलों का आवंटन कर दिया है। संभावित है कि 15 दिसंबर तक जिला मुख्यालयों में सप्लाई पहुंच जाएगी। इसके बाद आवंटन शुरू होगा। 

विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्रों में सप्लाई जाने पर संकट

उधर, उच्च शिक्षा निदेशालय ने साल 2018-19 के मेधावियों के लिए भी लैपटॉप खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निदेशालय ने सरकार को पत्र लिखकर पूछा है कि किस प्रक्रिया के तहत लैपटॉप की खरीद करनी है। साल 2017-18 की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठने के बाद निदेशालय ने सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है।

सितंबर में मंत्रिमंडल ने प्रदेश में वर्ष 2017-18 तथा 2018-19 के लिए छात्र डिजिटल योजना के तहत 10वीं, 12वीं और कॉलेजों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए लैपटॉप खरीदने व वितरित करने को अपनी स्वीकृति दी है। प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति और चंबा के कुछ क्षेत्रों में लैपटॉप की सप्लाई दिसंबर में पहुंचाना आसान नहीं है। प्रदेश में जारी बर्फबारी के चलते सप्लाई देने में देरी होने के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि इन क्षेत्रों के मेधावियों को लैपटॉप के लिए अगले साल का इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed