{"_id":"5d7671828ebc3e93d0283f91","slug":"after-three-days-stay-in-shimla-congress-general-secretary-priyanka-gandhi-vadra-reached-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में तीन दिन ठहरने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली पहुंचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में तीन दिन ठहरने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा दिल्ली पहुंचीं
Mon, 09 Sep 2019 09:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Sep 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा सोमवार की सुबह शिमला से दिल्ली रवाना हो गई हैं। शिमला के समीप छराबड़ा स्थित अपने नए आशियाना में पिछले तीन दिन से ठहरी हुई थीं और वह अपनी सहेली के साथ घूमने आई थीं।
विज्ञापन
प्रियंका वाड्रा को रविवार को दिल्ली जाना था लेकिन वह रवाना नहीं हो पाई थीं। सोमवार की सुबह 9:45 में वह सड़क मार्ग से शिमला से चंडीगढ़ तक गईं। इसके बाद प्रियंका हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन
शिमला से लौटते समय प्रियंका अकसर रामलोक मंदिर में दर्शन के लिए जाती हैं। पिछले बार जब दिल्ली लौटते समय वह अपने पति राबर्ट वाड्रा के साथ साधु पुल के पास रामलोक मंदिर मंदिर में पूजा अर्चना करने गई थीं।
विज्ञापन
उस दौरान उनके साथ हिमाचल कांग्रेस के एक नेता और दूसरे हरियाणा कांग्रेस का नेता भी मौजूद रहे। इस बार प्रियंका वाड्रा रामलोक मंदिर में दर्शन को नहीं जा सकीं और सीधे चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गईं।