फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   After the quarrel oil pan Poured on the Street vendor in shimla

खौफनाक : झगड़े के बाद रेहड़ी धारक पर उड़ेल दी खौलते तेल की कड़ाही

Fri, 14 Sep 2018 11:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 14 Sep 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
After the quarrel oil pan Poured on the Street vendor in shimla

राजधानी में एक खौफनाक वारदात से हर कोई हैरत में है। एक छोटे से झगड़े के बाद बाप-बेटे ने एक व्यक्ति पर खोलते हुए तेल की कड़ाही उड़ेल दी। पीड़ित को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से भाग खड़े हुए दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित काफी झुलस चुका है। छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज मामले के मुताबिक वारदात शाम करीब साढ़ेे पांच की है।
विज्ञापन


पीड़ित तोताराम (32) सिरमौर के शिलाई का रहने वाला है तथा वह पंथाघाटी मोड़ पर रेहड़ी लगाता है। तोतोराम ने शिकायत में कहा कि मंगलवार देर शाम आरोपी संजय कुमार बस से उतरा और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मामूली झगड़े ने ऐसे लिया खौफनाक रूप

After the quarrel oil pan Poured on the Street vendor in shimla

मामला बढ़ने पर आरोपी ने फोन कर अपने बेटे को भी मौके पर बुलाया लिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने तोता राम पर खोलते तेल की कड़ाहीउड़ेल दी।

इससे पीड़ित बुरी तरह से झुलस गया। पीड़ित की चीख सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित की रेहड़ी के समान को भी नुकसान पहुंचाया। इससे पहले की मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित होती दोनों मौके से फरार हो गए।

लोगों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। पुलिस ने मामला ध्यान में आने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा ने कहा कि बाप बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed